
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में इसरो की वैज्ञानिक डॉ. नंदिनी हरिनाथ ने अगस्त्य स्पेस सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने 'फ्रॉम ह्यूमन स्पेस फ्लाइट टू डीप स्पेस' विषय पर विशेष व्याख्यान दिया और छात्रों को अंतरिक्ष चुनौतियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की बहुविषयक अकादमिक रिसर्च मैग्जीन 'शिवराज 350' के पहले अंक का विमोचन भी किया गया।