
महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को अजमेर दरगाह को मंदिर बताने के दावे के सिलसिले में पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।
परमार का आरोप है कि फोन करने वाले ने उन्हें मामले से पीछे हटने और 24 घंटे के भीतर परिवार के सदस्य को खत्म करने की धमकी दी है।
इस घटना के बाद परमार ने पुलिस को सूचना दी है तथा केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय और एनआईए से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।