
यमन में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे और राष्ट्रपति भवन परिसर अल-माशीक पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।
सऊदी और यमनी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि हूतियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना की ओर भी एक ड्रोन भेजा था।
हूती सैन्य प्रवक्ता ने सऊदी अरब की ओर ड्रोन भेजे जाने के इन आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें झूठा बताया है।