
जेएसडब्लू-एमजी मोटर ने अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार 'हेक्टर टॉमाहॉक' लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 25,69,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यह एसयूवी इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर की रेंज देती है और फुल टैंक व चार्जिंग पर कुल 1100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड मोड में यह 22 किमी/लीटर और चार्जिंग के साथ 30 से 50 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।