यूएस ओपन के चौथे दौर के मैच के दौरान कोर्ट पर गांजे की तेज बदबू आने से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को अपना खेल रोकना पड़ा।
सबालेंका ने अंपायर से शिकायत करते हुए कहा कि मैच के दौरान इस गंध को झेलना मुश्किल है, हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि कहीं उन्हें नशा न हो जाए।
सबालेंका ने उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया और अब उनका सामना टेलर टाउनसेंड से होगा।