
सिस्को की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों में भारत के 96% संगठनों को कारोबार को प्रभावित करने वाले साइबर हमलों का सामना करना पड़ा।
भारत का साइबर सिक्योरिटी स्कोर 100 में से 66 रहा, जो ग्लोबल औसत 64 से थोड़ा अधिक है।
लगभग 44% भारतीय संगठनों का मानना है कि वे असली खतरों से निपटने की बजाय डेटा जोड़ने में ज्यादा समय गंवा रहे हैं।