ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ऊर्जा निर्यात पर 'सिक्योरिटी और मेंटिनेंस फीस' लगाने और कमाई साझा करने का समझौता किया है, जो दुनिया के 20 फीसदी ऊर्जा व्यापार को प्रभावित करेगा।
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता हुसैन मोहिब्बी ने पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत चल रही थी और अब शर्तें तय हो गई हैं।
ईरान ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका उनकी शर्तों को स्वीकार नहीं करता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा और इस समझौते पर अमेरिका का रुख ही इसे खोलने का आधार बनेगा।