
हूलीहान लोकी की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की कुल बिजनेस वैल्यू 11.4% बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गई है, जो लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये के बराबर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सबसे कीमती टीम बन गई है, जो 2025 में 269 मिलियन डॉलर थी।
मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे और कोलकाता नाइट राइडर्स 245 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि आईपीएल अब प्रति मैच वैल्यूएशन में NFL के बाद दूसरे नंबर पर है।