
केजिएफ स्टार यश नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने के साथ इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं।
यश ने हैदराबाद में हुए प्री-लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि निर्माता नमित मल्होत्रा के भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन ने उन्हें जोड़ा।
प्राइम फोकस स्टूडियो और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी 'रामायण पार्ट 1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।