
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब 7 बजे तीसा-बैरागढ़ मुख्य सड़क पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई।
हादसा चलुंज मोड़ के समीप बस का स्टीयरिंग एंड टूटने के कारण हुआ, जिसमें चालक और परिचालक समेत 7 लोगों ने जान गंवाई और 11 अन्य यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।