
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हैवान' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को मात्र 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब तक केवल 7.35 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है।
वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रहने के बाद अब इस फिल्म के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होगा।