
दोहा में चल रही ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत के रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने कुल 1659 अंक के साथ पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता.
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर और शांभवी क्षीरसागर की तिकड़ी ने 1894.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंदर सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीता, जिससे भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।