
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से ऊपर की ईडब्ल्यूएस और फ्रीशिप सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसके बाद 24 सितंबर को कंप्यूटरीकृत ड्रॉ निकाले जाने की संभावना है।
इस श्रेणी में आवेदन करने वाले परिवार की सभी स्रोतों से सालाना आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।