भारत ने ताशकंद के दोस्तलिक स्टेडियम में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
मैच में डैनी मेइतेई लैशराम ने 25वें मिनट, विशाल यादव ने 60वें मिनट और मोहम्मद अरबाश ने 79वें मिनट में गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की।
ग्रुप-बी में तीन मैचों के बाद 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस और आक्रामक खेल के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।