बेंगलुरु में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 430 से अधिक रन बना लिए हैं।
ईस्ट जोन के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की पारी खेली और शाहबाज अहमद शतक बनाकर नाबाद रहे, जबकि कुमार कुशाग्र ने 55 रन बनाए।
दूसरे मैच में वेस्ट जोन की टीम दबाव में है, जिसने 70 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं, जबकि नोर्थ जोन की पहली पारी 251 रनों पर सिमट गई थी।