राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज हुई है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान सनातन संस्कृति का मजाक उड़ाया गया, जिसके बाद वाराणसी में भी बीएनएस की धारा 196 और 299 के तहत केस दर्ज हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी का नाटक किया था और राहुल गांधी ने चंदा दिया था, जिसे लेकर संतों और भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।