
ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म नोमुरा के अनुसार बढ़ती महंगाई के दबाव के कारण भारतीय रिजर्व बैंक अक्टूबर और दिसंबर में ब्याज दर बढ़ा सकता है।
इस बढ़ोतरी से होम लोन, कार लोन और रेपो रेट से जुड़े दूसरे कर्जों की ब्याज दरें और ईएमआई महंगी होने का खतरा पैदा हो गया है।
नोमुरा के वैश्विक मैक्रो रिसर्च प्रमुख रॉब सुब्बारमन ने वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान जताया है।