-1786688318221_m.webp)
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण को एक नई बड़ी भूमिका दी जा सकती है।
लक्ष्मण के चीफ सेलेक्टर या टेस्ट कोच बनने की अटकलों के बीच बीसीसीआई उन्हें एक नए पद पर आसीन करने की योजना बना रहा है।
बीसीसीआई ने अभी तक इस नए पद के नाम या लक्ष्मण की आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा नहीं की है, लेकिन वे इन दोनों संभावित पदों से अलग जिम्मेदारी संभालेंगे।