
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की.
पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की और 74 वर्षीय अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड को रूसी जेल से रिहा करने का आदेश दिया.
हबर्ड यूक्रेन की तरफ से लड़ने के आरोप में चार साल से अधिक समय से जेल में थे. यह रिहाई कैदियों की अदला-बदली के तहत नहीं हुई.