
इंग्लैंड के जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।
रूट के नाम फिलहाल 167 टेस्ट मैचों में 67 अर्धशतक हैं और वह घरेलू टेस्ट में रिकी पोंटिंग के 7578 रनों के रिकॉर्ड से केवल 79 रन पीछे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा, जहां रूट दूसरी बार इंग्लिश टेस्ट टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे।