
एक नई स्टडी के अनुसार साल 2023 में भारत में करीब 44.4 करोड़ लोग बिना सिगरेट पिए सेकेंड हैंड स्मोक यानी तंबाकू के धुएं के संपर्क में आए.
इस हानिकारक धुएं के कारण देश में साल 2023 में 3 लाख से अधिक मौतें हुईं और 90 लाख से ज्यादा स्वस्थ जीवन की उम्र प्रभावित हुई.
रिसर्च में पाया गया कि दक्षिण-पूर्व एशिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के सेकेंड हैंड स्मोक के संपर्क में आने की संभावना 59 प्रतिशत अधिक थी.