
नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियों के बाद एनटीए ने प्रश्नपत्र तैयार करने वाले 600 विशेषज्ञों और प्रोफेसरों को हटा दिया है।
एनटीए ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए अब प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर अनुवाद करने तक की पूरी टीम को बदल दिया है।
भविष्य की परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए अब चार-स्तरीय जांच प्रणाली लागू करने की तैयारी कर रहा है ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके।