
ICMR-NIV पुणे की 2023-2025 के बीच की स्टडी में खुलासा हुआ है कि भारत के 8 राज्यों में डेंगू के चारों सेरोटाइप DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 एक साथ सक्रिय हैं।
रिसर्चर्स ने 25 राज्यों की 45 लैब से मिले 6,889 डेंगू पॉजिटिव सैंपल्स का विश्लेषण किया, जिसमें पाया गया कि एक ही क्षेत्र में कई स्ट्रेन होने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
सरकार द्वारा हाल ही में मंजूर की गई 'क्यूडेंगा' वैक्सीन चारों स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करेगी और इसे 60 साल की उम्र तक के लोग लगवा सकते हैं।