WhatsApp एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.35.3 में थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स को सीधे ऐप से कनेक्ट करने की टेस्टिंग कर रहा है।
यूजर एक एपीआई की (API key) के जरिए अधिकतम पांच एजेंटों को जोड़ सकेंगे, जो अपनी अलग चैट विंडो में काम करेंगे और अन्य चैट्स तक उनकी पहुंच नहीं होगी।
इन एजेंट्स के साथ होने वाली बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होगी, क्योंकि मैसेज मेटा सर्विस के जरिए डेवलपर तक पहुंचेंगे।