बिहार पुलिस दारोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारी छात्रों ने गांधी मैदान के समीप जेपी गोलंबर से रामगुलाम चौक होते हुए विधानसभा की ओर मार्च किया और रास्ते में पुलिस का घेरा तोड़ दिया.
छात्रों ने परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए 1799 पदों वाली दारोगा परीक्षा को दोबारा पारदर्शी तरीके से कराने और वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग की।