
लग्जरी डिवाइस निर्माता कंपनी कैवियर ने एप्पल के फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' के लिए जोडिएक कलेक्शन पेश किया है, जिसमें यूजर अपनी पसंद से फोन कस्टमाइज करा सकते हैं।
इस कलेक्शन में सभी 12 राशिचक्रों के आधार पर सोने, चांदी, टाइटेनियम, हीरे, लेदर और उल्कापिंड जैसी कीमती सामग्रियों के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
आईफोन डुओ एरीज मॉडल की शुरुआती कीमत 15,600 डॉलर यानी करीब 14,65,100 रुपये रखी गई है।