
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव के नतीजे आज शनिवार को घोषित किए जाएंगे, जिसके लिए सुबह 8 बजे से नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पस हॉल में मतगणना शुरू होगी।
शुक्रवार को हुए मतदान में रात 8 बजे तक 40.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें 1,51,842 मतदाताओं के लिए 158 बूथ और 1,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।
इस साल मुकाबला मुख्य रूप से एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच है, जबकि एिसा-एसएफआई गठबंधन ने इसे त्रिकोणीय बना दिया है। पिछले साल एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत दर्ज की थी।