
एनपीसीआई ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगने वाले नए MDR चार्ज को दिवाली तक के लिए टालने का फैसला किया है।
त्योहारी सीजन में व्यापारियों की मांग पर यह राहत दी गई है। नए नियमों के अनुसार 2000 से ऊपर के भुगतान पर 0.4% चार्ज लगना प्रस्तावित था।
अधिकतम चार्ज 300 रुपये तक ही सीमित रहेगा, चाहे भुगतान 75,000 रुपये से ज्यादा का ही क्यों न हो।