
बसपा प्रमुख मायावती ने जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार की मांग को खारिज करते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान से मिले आरक्षण के खिलाफ कोई भी गतिविधि देशहित में नहीं है।
मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए सरकारें पहले ही भारी बजट खर्च करती हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण लाभ नहीं मिलता।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का कोई भी नेता वहां प्रदर्शनकारियों को समझाने नहीं पहुंचा।