ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयानों का खुलकर समर्थन किया है।
इलियासी ने कहा कि भागवत का 'वसुधैव कुटुम्बकम्' और 'इंसानियत' पर दिया गया संदेश पूरे भारत के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
चीफ इमाम ने एएनआई से बातचीत में जोर दिया कि भागवत ने हमेशा एकता की बात की है और सभी धर्मों के लोगों का DNA एक ही बताया है।