मां के निधन के कुछ ही घंटों बाद मैदान पर उतरे नीतीश राणा ने दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच में 33 गेंदों पर 60 रनों की आक्रामक पारी खेली।
राणा ने अपनी पारी में 6 छक्के और 4 चौके जड़े और 181.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर उसे अपनी मां को समर्पित किया।
हालांकि राणा की टीम न्यू दिल्ली लायंस यह मुकाबला साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से 10 विकेट से हार गई, लेकिन उनके जज्बे की हर तरफ सराहना हो रही है।