
दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में आज शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत कई सीनियर नेता शामिल रहेंगे।
यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' और आगे की रणनीति की समीक्षा के लिए बुलाई गई है।
इसके अलावा 23 से 24 सितंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कार्यालय स्थित सेवा तीर्थ में सभी केंद्रीय मंत्रियों की दो दिवसीय चिंतन बैठक भी होगी।