
अमेज़न ने अपने एआई शॉपिंग असिस्टेंट 'Alexa for Shopping' में एक नया टेक्स्ट-बेस्ड मैसेजिंग फीचर पेश किया है.
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स बिना वॉयस कमांड दिए सीधे टेक्स्ट लिखकर प्रोडक्ट्स की सर्च, कीमतों की तुलना और ऑफर्स ट्रैक कर सकेंगे.
कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अमेरिका में कुछ चुनिंदा इनवाइटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया है और आने वाले हफ्तों में विस्तार की योजना है.