
मुंबई के पांच एंट्री पॉइंट्स पर आज, 1 अक्टूबर 2026 से टोल दरों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है जो कमर्शियल वाहनों पर लागू होगी.
वाशी, मुलुंड (दो पॉइंट्स), ऐरोली ब्रिज और दहिसर एंट्री पॉइंट्स पर मिनी बसों के लिए टोल 75 से बढ़कर 90 रुपये और ट्रकों-बसों के लिए 150 से 180 रुपये हो गया है.
छोटी कारों, स्कूल बसों और राज्य परिवहन की बसों को टोल से दी गई छूट पहले की तरह जारी रहेगी.