
सूत्रों के अनुसार देव दीपावली तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा तय नहीं है, लेकिन वह 24 नवंबर के बाद काशी आ सकते हैं।
इस संभावित दौरे के दौरान प्रधानमंत्री गंजारी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रोप-वे प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर सकते हैं।
नवंबर में प्रस्तावित यह दौरा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।