
शिमला के अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी में चिकित्सकों ने 61 वर्षीय कैंसर मरीज के गले की मांसपेशियों में फंसी एनजी ट्यूब को बिना ओपन सर्जरी के निकाला है।
एंडोस्कोपी और सीटी स्कैन से पता चला कि ट्यूब गले की दाहिनी दीवार में 2.5 सेंटीमीटर तक धंस गई थी, जिसे विशेषज्ञों की टीम ने बेहद सावधानी से बाहर निकाला।
यह दुर्लभ मामला एशियन जर्नल ऑफ रिसर्च एंड रिपोर्ट्स इन गेस्ट्रोएंटरोलॉजी में प्रकाशित हुआ है, जो प्रदेश में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सफलता को दर्शाता है।