
ढाका और गाजीपुर समेत कई क्षेत्रों में कपड़ा मजदूर न्यूनतम 30,000 टका मासिक वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ के बीच लेबर नेता नजमा अख्तर ने विदेशी खरीदारों के भारत की ओर रुख करने की चेतावनी दी है।
आशुलिया क्षेत्र में श्रमिकों के विरोध के बाद 50 से अधिक गारमेंट फैक्ट्रियों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी और पुलिस के साथ झड़प भी हुई।