
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और लद्दाख प्रशासन के अंतर्गत कुल 212 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो गई है, जिसमें अधिकांश पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2026 तय की गई है.
इस भर्ती अभियान के तहत स्पेशलिस्ट ग्रेड 3, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर समेत कुल 7 अलग-अलग प्रकार के पद भरे जाएंगे।