घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे दो दिनों के भीतर चांदी का भाव ₹7,300 प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है.
दिल्ली के बुलियन मार्केट में बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का रेट ₹2,119 की गिरावट के साथ ₹2.30 लाख पर आ गया, जबकि मंगलवार को यह ₹5,222 की गिरावट के साथ ₹2.32 लाख पर बंद हुआ था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी का भाव ₹1,812 की गिरावट के साथ ₹2,32,626 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि जयपुर और मुंबई में यह ₹1,917 की कमी के साथ ₹2,30,892 पर बिका.