
मुथूट फिनकॉर्प ने बीसीसीआई के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी भारत में होने वाली घरेलू क्रिकेट सीरीज के लिए नई टाइटल स्पॉन्सर होगी।
मुथूट पप्पाचन ग्रुप की इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का नेतृत्व प्रमोटर परिवार की तीसरी पीढ़ी के तीन भाई थॉमस जॉन, थॉमस जॉर्ज और थॉमस मुथूट कर रहे हैं।
वित्तीय दस्तावेजों के मुताबिक मुथूट फिनकॉर्प की कुल नेटवर्थ करीब 8,200 से 8,600 करोड़ रुपये के बीच है और इसका एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।