
चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत 6 राज्यों में 1600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है, जिन्हें मतदाता सूची से हटाया जाना है.
कर्नाटक में 716 विदेशी नागरिकों की पहचान हुई, जिनमें बेंगलुरु उत्तर के 545 नेपाली नागरिक शामिल हैं. दक्षिण कन्नड़ में 40 और उत्तर कन्नड़ में 22 विदेशी मिले.
कुछ लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र थे, लेकिन सत्यापन में वे अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिससे उनकी विदेशी नागरिकता का पता चला.