
गाजीपुर में बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिला प्रशासन की तैयारियां अभी भी आधी-अधूरी हैं और अब तक कोई विशेष टीम गठित नहीं की गई है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार के प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जबकि तीन साल पहले हॉटस्पॉट रहे पांच इलाकों में अभी तक कोई जांच अभियान शुरू नहीं हुआ है।
जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में डेंगू के मरीज मिलने की संभावना है, जिसके लिए सीएचसी पर केवल पांच बेड सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया है।