
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों ने सरकारी और प्राइवेट दोनों ही श्रेणियों में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
स्टेट गवर्नमेंट डे स्कूल श्रेणी में द्वारका के डॉ. भीमराव अंबेडकर सीएम श्री स्कूल को देश में तीसरी रैंक मिली है।
प्राइवेट को-एड श्रेणी में स्प्रिंगडेल्स स्कूल धौला कुआं ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि कई अन्य स्कूलों ने भी शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं।