
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया गया है।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह व्यापारिक युद्धविराम अब 10 जनवरी 2027 तक आगे बढ़ा दिया गया है, जो पहले 10 नवंबर को खत्म होने वाला था।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच मतभेद हैं, लेकिन दोनों देशों के नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर बातचीत जरूरी है।