
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरे लगाए गए हैं।
वॉकी-टॉकी जैसे दिखने वाले ये छोटे कैमरे वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्ड करने और डेटा एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रखने में सक्षम हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर भीड़ नियंत्रण के दौरान इन कैमरों को अनिवार्य करने की मांग की गई थी।