फिल्म 'राज' में 'मालिनी मलिक' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालिनी शर्मा अब बॉलीवुड से दूर सह्याद्रि की पहाड़ियों में एक फार्मस्टे चला रही हैं।
मालिनी ने 2002 में 'राज' के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी और अब वह 'द स्लो लोकल' वेंचर के जरिए ऑर्गेनिक खेती और सुकून भरी जीवनशैली को बढ़ावा दे रही हैं।
एक फैन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने बॉलीवुड को पूरी तरह नहीं छोड़ा है और भविष्य में वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है।