
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' अभियान के तहत 18 सितंबर को चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे.
इस अभियान के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को जोड़ा गया था, जिनमें से 2,67,744 छात्रों ने अपने सुझाव ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिए थे.
अभियान के तहत उत्कृष्ट विचार देने वाले चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद करियर की तैयारी के लिए 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।