
पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और फाइनेंस विंग के डिप्टी चीफ चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की मौत हो गई है।
अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी अबू हाशिम की यह मौत लाहौर स्थित मरकज कदसिया की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से हुई।
मरकज कदसिया में ही रविवार रात साढ़े 10 बजे आतंकी अबू हाशिम का नमाज-ए-जनाजा अदा किया जाना है।