
बिहार के गृह विभाग के अधीन संचालित 'जीविका दीदी की रसोई' को अनियमित भुगतान और लगातार हो रहे वित्तीय घाटे के कारण बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर गृह विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) को स्थिति से अवगत करा दिया है।
मुजफ्फरपुर सहित राज्य की अन्य इकाइयों में भी संचालन ठप कर दिया गया है, क्योंकि वित्तीय अनियमितताओं के चलते इन रसोईघरों का प्रबंधन अब संभव नहीं रह गया है।