
सिगरेट पीने से लंग कैंसर का खतरा बढ़ता है, लेकिन स्मोकिंग छोड़ने के कुछ दिनों बाद ही शरीर में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
एक शोध और अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, स्मोकिंग छोड़ने के 10 से 15 साल बाद लंग कैंसर का अतिरिक्त खतरा लगातार स्मोकिंग करने वालों की तुलना में करीब आधा यानी 50 प्रतिशत कम हो जाता है।
सिगरेट छोड़ने के 1 से 2 साल के भीतर हार्ट अटैक का खतरा कम होने लगता है और मुंह, गले व वॉयस बॉक्स के कैंसर का जोखिम भी 5 से 10 साल में आधा हो जाता है।